सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार
'सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार' हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'केंद्रीय हिंदी संस्थान' द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह भारत का प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, जो कई विशेषज्ञों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनकी अमूल्य सेवा और योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार स्वतंत्रता सेनानी 'सुब्रह्मण्यम भारती' की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जो देश की आज़ादी के सिपाही होने के साथ-साथ एक अच्छे साहित्यकार भी थे। 'सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार' सृजनात्मक और आलोचनात्मक लेखन कार्य के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार एक हिंदी सेवी सम्मान है। इसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दो लोगों को प्रदान किया जाता है।
क्रम | सम्मानित विद्वान | क्रम | सम्मानित विद्वान |
वर्ष 1989 | |||
1. | डॉ. प्रभाकर माचवे | 5. | प्रो. राम सिंह तोमर |
2. | डॉ. व्रजेश्वर वर्मा | 6. | डॉ. भक्त दर्शन |
3. | डॉ. हरदेव बाहरी | 7. | डॉ. पी. गोपाल शर्मा |
4. | डॉ. ना. नागप्पा | 8. | श्री मंगलनाथ सिंह |
वर्ष 1990 | |||
1. | आचार्य देवेन्द्र नाथ शर्मा | 2. | डॉ. रमानाथ सहाय |
वर्ष 1991 | |||
1. | डॉ. शिवमंगल सिंह 'सुमन | 3. | श्रीमती शिवानी |
2. | डॉ. न. वी. राजगोपालन | ||
वर्ष 1992 | |||
1. | श्री विनय मोहन शर्मा | 2. | श्री नागार्जुन |
वर्ष 1993 | |||
1. | श्री नजीर बनारसी | 2. | श्री रामेश्वर शुक्ल 'अचल' |
वर्ष 1994 | |||
1. | डॉ. कैलाश चन्द्र भाटिया | 2. | डॉ. अंबा शंकर नागर |
वर्ष 1995 | |||
1. | प्रो. कल्याणमल लोढ़ा | 2. | श्री हनुमच्छास्त्री अयाचित |
वर्ष 1996 | |||
1. | श्री नागेश्वर सुन्दरम् | 2. | प्रो0 जी. सुन्दर रेड्डी |
वर्ष 1997 | |||
1. | डॉ. नजीर मुहम्मद | 2. | डॉ लक्ष्मीनारायण दुबे |
वर्ष 1998 | |||
1. | डॉ राम विलास शर्मा | 2. | स्व. डॉ. विजयेन्द्र स्नातक |
वर्ष 1999 | |||
1. | श्री अरविन्द कुमार | 2. | डॉ. महीप सिंह |
वर्ष 2000 | |||
1. | श्रीमती तारा पांडे | 2. | डॉ कुमार विमल |
वर्ष 2001 | |||
1. | श्री गोविन्द मिश्र | 3. | श्री कृष्ण बल्लभ द्विवेदी |
2. | डॉ. कन्हैया सिंह | ||
वर्ष 2002 | |||
1. | श्री मनु शर्मा | 2. | श्री धर्मपाल मैनी |
वर्ष 2003 | |||
1. | श्री मैनेजर पाण्डेय | 2. | श्री विष्णुचंद्र शर्मा |
वर्ष 2004 | |||
1. | श्री विजेंद्र नारायण सिंह | 2. | श्री ऋतुराज |
वर्ष 2005 | |||
1. | श्री मंजूर एहतेशाम | 2. | श्री कृष्णदत्त पालीवाल |
वर्ष 2006 | |||
1. | प्रो. कमला प्रसाद | 2. | श्री सूरजपाल चौहान |
वर्ष 2007 | |||
1. | प्रो. निर्मला जैन | 2. | प्रो. नंदकिशोर नवल |
वर्ष 2008 | |||
1. | डॉ. नंदकिशोर आचार्य | 2. | डॉ. विजय बहादुर सिंह |
वर्ष 2009 | |||
1. | श्री अजित कुमार | 2. | श्री गोपाल चतुर्वेदी |
वर्ष 2010 | |||
1. | प्रो. सुधीश पचौरी | 2. | श्री श्याम सुंदर दुबे |
वर्ष 2011 | |||
1. | प्रो. दिलीप सिंह | 2. | प्रो. नित्यानंद तिवारी |