महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा यात्रा वृत्तांत और विश्वदर्शन आदि के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले और ख्याति प्राप्त 'राहुल सांकृत्यायन' की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सन 1993 से की गई थी। यह पुरस्कार हिंदी में खोज और अनुसंधान करने तथा यात्रा-विवरण विधा आदि के लिए दिया जाता है। प्रतिवर्ष दो लोगों को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है। वर्तमान समय तक केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रदत्त महापण्डित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कृत विद्वान सूची निम्नवत है-
वर्ष 1993 | |
डॉ. (श्रीमती) कमला सांकृत्यायन | डॉ. श्यामसिंह राशि |
वर्ष 1994 | |
श्री शंकर दयाल सिंह | डॉ. विश्वनाथ अय्यर |
वर्ष 1995 | |
श्री विष्णु प्रभाकर | डॉ राजेन्द्र अवस्थी |
वर्ष 1996 | |
डॉ. सुश्री प्रभा खेतान | डॉ. चन्द्रकांत महादेव बांदिवडेकर |
वर्ष 1997 | |
डॉ. रामेश्वर दयाल दुबे | श्री कटील गणपति शर्मा |
वर्ष 1998 | |
डॉ. राजमल बोरा | स्व. डॉ. नागेन्द्रनाथ उपाध्याय |
वर्ष 1999 | |
स्व. डॉ. शशिप्रभा शास्त्री | डॉ. सीतेश आलोक |
वर्ष 2000 | |
स्व. श्री शैलेश मटियानी | डॉ. वी. गोविन्द शेनाय |
वर्ष 2001 | |
डॉ कमल किशोर गोयनका | डॉ. विवेकी राय |
वर्ष 2002 | |
डॉ रामदरश मिश्र | डॉ. एस. तकंमणि अम्मा |
वर्ष 2003 | |
श्री कृष्णनाथ मिश्र | श्री दिनेश्वर प्रसाद |
वर्ष 2004 | |
श्री अमृतलाल बेगड़ | श्री वीरेंद्र कुमार बरनवाल |
वर्ष 2005 | |
श्री भगवान सिंह | डॉ. रमेश चंद्रशाह |
वर्ष 2006 | |
डॉ. साधना सक्सैना | प्रो. शेखर पाठक |
वर्ष 2007 | |
डॉ. पूरनचंद्र जोशी | श्री हरिराम मीणा |
वर्ष 2008 | |
प्रो. गोपाल राय | डॉ. विमलेश कांति वर्मा |
वर्ष 2009 | |
प्रो. हरिमोहन | डॉ. विक्रम सिंह |
वर्ष 2010 | |
डॉ. परमानंद पांचाल | प्रो. रघुवीर चौधरी |
वर्ष 2011 | |
प्रो. असग़र वज़ाहत | श्री वेद राही |