शनिवार, अप्रै 01

  •  
  •  
आप यहाँ हैं:घर सम्मान योजना पुरस्कार श्रेणियाँ मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार

पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार

msn'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' हिंदी सेवी सम्मान योजना का एक महत्वपूर्ण पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन विद्वानों को प्रदान किया जाता है, जो भारतीय मूल के हैं और विदेश में रहकर हिंदी का प्रचार-प्रसार करते हैं। साथ ही इसमें अपना विशिष्ट योगदान देते हैं। इस पुरस्कार का आरम्भ सन् 1989 में किया गया था। केंद्रीय हिंदी संस्थान के संस्थापक और प्रख्यात हिंदी सेवी विद्वान डॉ. मोटूरि सत्यनारायण के नाम पर यह पुरस्कार शुरू हुआ था। इस पुरस्कार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विद्वान को एक लाख रुपये की राशि नकद प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त एक स्मृतिचिह्न, प्रशस्ति पत्र और साथ में सम्मान स्वरूप एक शॉल भी पुरस्कार प्राप्तकर्ता को प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाता है। कनाडा के हरिशंकर आदेश को 2002 में पहला 'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' दिया गया था।

सम्मानित विद्वानों की सूची
क्रम वर्ष सम्मानित विद्वान
1. 2002 श्री हरिशंकर 'आदेश'
2. 2003 श्री पी. जयरामन
3. 2004 प्रो. यमुना काचरू
4. 2005 श्री कृष्ण किशोर
5. 2006 श्रीमती प्रेमलता वर्मा
6. 2007 श्रीमती उषा प्रियम्वदा (अमेरिका)
7. 2008 श्रीमती पूर्णिमा वर्मन (सं.अ. अमीरात)
8. 2009 डॉ. सुरेन्द्र गंभीर (सं.रा. अमरीका)
9. 2010 प्रो. मदनलाल मधु (रूस)
10. 2011 श्री तेजेंदर शर्मा (इंग्लैंड)