शनिवार, अप्रै 01

  •  
  •  
आप यहाँ हैं:घर सम्मान योजना पुरस्कार श्रेणियाँ गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार

gsv'गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार' पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता और रचनात्मक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा विशिष्ट योगदान करने वालों को मिलता है। गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विद्वानों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वयं यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वाले विद्वानों को पुरस्कार के अंतर्गत एक-एक लाख रुपये, एक शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दो लोगों को प्रदान किया जाता है। इस 'हिंदी सेवी सम्मान योजना' का प्रारम्भ 1989 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के द्वारा किया गया था।

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित विद्वानों की सूची
क्रम सम्मानित विद्वान क्रम सम्मानित विद्वान
वर्ष 1989
1. श्री धर्मवीर भारती 4. डॉ एन.वी. कृष्ण वारियर
2. श्री बालशौरि रेड्डी 5. श्री मुनींद्र
3. श्री के. एस. बालकृष्ण पिल्लै
वर्ष 1990
1. श्री युद्धवीर 2. श्री पारसनाथ सिंह
वर्ष 1991
1. श्री अक्षय कुमार जैन 2. श्री जगदीश प्रसार चतुर्वेदी
वर्ष 1992
1. श्री मायाराम सुरजन 2. श्री पी.जी. वासुदेव
वर्ष 1993
1. श्री नारायण दत्त 2. श्री हिंमाशु जोशी
वर्ष 1994
1. श्री कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर 2. श्री यदुनाथ थत्ते
वर्ष 1995
1. डॉ. लक्ष्मीशंकर व्यास 2. श्री रतनलाल जोशी
वर्ष 1996
1. श्री गणेश मंत्री 2. श्री राजेंद्र शंकर भट्ट
वर्ष 1997
1. श्रीमती आशारानी व्होरा 2. श्री सूर्यकांत बाली
वर्ष 1998
1. श्री कर्पूर चंद्र कुलिश 2. डॉ राधेश्याम शर्मा
वर्ष 1999
1. श्री अच्युतानन्द मिश्र 2. श्री नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी
वर्ष 2000
1. श्री पी.एस. चंद्रशेखर 'चाँद' 2. श्री हरिमोहन मालवीय
वर्ष 2001
1. श्री बालेश्वर अग्रवाल 2. श्री शिवकुमार गोयल
वर्ष 2002
1. श्री ईश्वर चंद्र सिन्हा 3. श्री सत्यपाल पटाईत
2. श्री एम. चंद्रशेखरन
वर्ष 2003
1. श्री ओम थानवी 2. श्री पंकज बिष्ट
वर्ष 2004
1. श्री मोहनदास नैमिशरण्य 3. सुश्री मणिमाला
2. श्री राजकिशोर
वर्ष 2005
1. श्री भरत डोगरा 2. श्री रमेश उपाध्याय
वर्ष 2006
1. श्री शरद दत्त 2. श्रीमती रमणिक गुप्ता
वर्ष 2007
1. श्री आलोक मेहता 2. डॉ. अमरनाथ अमर एवं श्री कमाल खान (संयुक्त रूप में)
वर्ष 2008
1. श्री पंकज पचौरी 2. श्री विनोद अग्निहोत्री
वर्ष 2009
1. श्री ब्रजमोहन बख़्शी 2. श्री बलराम
वर्ष 2010
1. श्री रवीश कुमार 2. श्री दिलीप चौबे
वर्ष 2011
1. श्री शिवनारायण 2. प्रो. गोविंद सिंह