दीमापुर केंद्र
परिचय -
इस केंद्र की स्थापना वर्ष 2003 में हुई। दीमापुर केंद्र को पूर्णसत्रीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत हिंदी शिक्षण प्रवीण व हिंदी शिक्षण विशेष गहन पाठ्यक्रमों के संचालन एवं मणिपुर व नागालैंड राज्य के हिंदी अध्यापकों के लिए नवीकरण कार्यक्रमों के संचालन का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इस केंद्र का कार्यक्षेत्र नागालैंड एवं मणिपुर राज्य है।
स्थापना
नागालैण्ड सरकार की मांग पर 01.08.2003 को दीमापुर केंद्र की स्थापना की गई थी। इस केंद्र के सुचारू संचालन हेतु नागालैण्ड की सरकार ने अपने दो भवन नि:शुल्क प्रदान किये। दीमापुर राज्य सरकार द्वारा केंद्र के भवन निर्माण हेतु 99 साल की लीज पर भूमि प्रदान की है जिस पर शीघ्र ही अपना भवन निर्माण किया जाएगा।
उद्देश्य
राज्य में सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघुअवधीय नवीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन नवीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को भाषाशिक्षण की नवीन प्रविधियों से परिचित कराया जाता है तथा मानक हिंदी के प्रयोग के प्रति उनमें सतत जागरूकता बनाये रखने का प्रयास किया जाता है। दीमापुर केंद्र को पूर्ण सत्रीय नियमित पाठ्यक्रम के अंतर्गत हिंदी शिक्षण प्रवीण एवं विशेष-गहन हिंदी शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन तथा मणिपुर, नागालैंड राज्य के हिंदी अध्यापकों के नवीकरण कार्यक्रमों का उत्तरदायित्व सौंपा।
अब तक पूर्णकालिक क्षेत्रीय निदेशक
1. | डॉ भरत सिंह पमार | रीडर | 01.08.03 से 02.08.04 |
2. | डॉ रवि प्रकाश गुप्त | प्रोफेसर | 03.08.04 से 28.04.06 |
3. | श्री बिजेंद्र सिंह | प्रवक्ता | 29.04.06 से 03.08.07 |
4. | श्री चंद्रकांत कोठे | प्रवक्ता | 04.08.07 से 28.09.09 |
5. | डॉ परमलाल अहिरवाल | प्रोफेसर | 29.09.09 से 2012 |
6. | डॉ. राम निवास साहु | रीडर | 2012-2015 |
7. | डॉ. भरत सिंह पमार | रीडर | 2015 - 2018 |
8. | डॉ. चन्द्रशेखर चौबे | असि. प्रोफ़ेसर | वर्तमान |
कार्यक्षेत्र
नागालैंड और मणिपुर राज्य।
केंद्र का शैक्षिक एवं प्रशासनिक वर्ग
शैक्षिक वर्ग
डॉ. चंद्रशेखर चौबे, क्षेत्रीय निदेशक
सुश्री रिया सिंह, असि. प्रोफेसर
प्रशासनिक वर्ग
श्री जितेंद्र कुमार, लिपिक (अनुबंध)
श्री अचोवा आओ, चपरासी (अनुबंध)
श्री लिपोक आओ , सफाई कर्मचारी (अनुबंध)
श्री इतोवी सूमी, चौकीदार (अनुबंध)
संपर्क स्थल
ओल्ड डी.आई.एस. ऑफिस बिल्डिंग हाफ नागराजन
(एस.सी. जमीर हाउस के पास) दीमापुर-12 (नागालैंड)
दूरभाष: 03862-233152
फैक्स: 03862-233152