गुवाहाटी केंद्र
परिचय -
केंद्रीय हिंदी संस्थान, गुवाहाटी की स्थापना वर्ष 1978 में हुई। इस केंद्र का उद्देश्य पूर्वांचल में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हिंदी के अध्यापकों एवं प्रचारकों के लिए हिंदी भाषा शिक्षण की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान कराने के लिए 1 से 4 सप्ताह के लघु अवधीय नवीकरण पाठ्यक्रमों का संचालन करना है। इस केंद्र का कार्य क्षेत्र असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम एवं नागालैंड राज्य है। इस केंद्र में इस शैक्षिक वर्ष से स्नातकोत्तर अनुवाद सिद्धांत एवं व्यवहार डिप्लोमा के अतिरिक्त 'हिंदी शिक्षण प्रवीण' भी प्रारंभ किये गये हैं।
स्थापना -
गुवाहटी केंद्र 1976 में मूलत: शिलांग में स्थापित हुआ, जहाँ से 1979 में इसे गुवाहाटी में स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में असम, अरूणाचल प्रदेश और सिक्कम में हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण के क्षेत्र में अनेक प्रकार की गतिविधियाँ इस केंद्र द्वारा आयोजित की जाती हैं जिसके अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के मिडिल तथा हाईस्कूलों में सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघु अवधीय नवीकरण प्रशिक्षण सामग्री निर्माण आदि का कार्य केंद्र द्वारा किया जाता है। साथ ही इस केंद्र द्वारा प्रयोजनमूलक पाठ्यक्रमों जैसे रेलवे विभाग, बैंक आदि केंद्र सरकार की संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
उद्देश्य -
राज्य में सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघु-अवधीय नवीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन नवीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को भाषाशिक्षण की नवीन प्रविधियों से परिचित कराया जाता है तथा मानक हिंदी के प्रयोग के प्रति उनमें सतत जागरूकता बनाये रखने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्षेत्र -
असम एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य हैं।
अब तक पूर्णकालिक क्षेत्रीय निदेशक -
1. | डॉ. न. वी. राजगोपालन | प्रोफेसर | 05.07.1976 से 22.07.1980 |
2. | डॉ. जयकृष्ण विद्याशंकर | रीडर | 23.07.1980 से 06.09.1980 |
3. | डॉ. बिजय राघव रेड्डी | रीडर | 07.09.1980 से 09.03.1983 |
4. | डॉ. अमर बहादुर सिंह | प्रोफेसर | 02.03.1983 से 21.07.1986 |
5. | डॉ. टी. के. नाराण पिल्लै | रीडर | 22.07.1986 से 06.04.1987 |
6. | डॉ. सी. ई. जीनी | रीडर | 07.04.1984 से 30.04.1988 |
7. | डॉ. विद्याशंकर शुक्ल | प्रवक्ता | 31.04.1988 से 01.01.1990 |
8. | डॉ. रामवीर सिंह | प्रोफेसर | 02.01.1990 से 21.08.1991 |
9. | डॉ. पीतांबर | रीडर | 22.08.1991 से 03.06.1993 |
10. | डॉ चतुर्भुज सहाय | प्रोफेसर | 04.06.1993 से 15.09.1994 |
11. | डॉ. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव | रीडर | 16.09.1994 से 30.09.1996 |
12. | डॉ. रश्मि दीक्षित | रीडर | 01.10.1996 से 26.05.1998 |
13. | डॉ हेमराज मीणा | रीडर | 27.05.1998 से 20.10.1999 |
14. | डॉ रवि प्रकाश गुप्त | प्रोफेसर | 21.10.1999 से 04.10.2000 |
15. | डॉ. हेमराज मीणा | रीडर | 05.10.2000 से 13.07.2001 |
16. | डॉ. सुशीला थॉमस | रीडर | 14.07.2001 से 15.07.2002 |
17. | डॉ. शकुंतला अम्मा | प्रोफेसर | 16.07.2002 से 18.07.2003 |
18. | डॉ. रवि प्रकाश गुप्त | प्रोफेसर | 20.08.2003 से 22.08.2008 |
19. | डॉ. हरिशंकर | प्रोफेसर | 24.12.2008 से अब तक |
शैक्षिक एवं प्रशासनिक वर्ग गुवाहाटी केंद्र
शैक्षिक सदस्य
डॉ. राजवीर सिंह (असि. प्रोफेसर एवं क्षेत्रीय निदेशक)
प्रशासनिक सदस्य
श्री रंजीत कुमार (कनिष्ठ आशुलिपिक)
श्री विनोद वासफोर (लघु श्रेणी लिपिक)
श्री उमाकांत भट्टरोई (लघु श्रेणी लिपिक (तदर्थ))
श्री अच्युतचंद्र कलिता (चपरासी)
श्री गौतम दास (चपरासी)
श्री सुरेंद्र कुमार सिन्हा (चौकीदार)
श्री जगत दास (चौकीदार)
संपर्क स्थल
केंद्रीय हिंदी संस्थान, गुवाहाटी केंद्र
असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति भवन,
गुवाहाटी क्लब के पास, हिदायतपुर,
गुवाहाटी-781003 (आसाम)
दूरभाष-0361-2380892
फैक्स: 0361-2380892